चूरू: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 14 अगस्त को होगा विशाल तिरंगा रैली का आयोजन, चूरू जिला कार्यालय में हुई बैठक
Churu, Churu | Aug 11, 2024 भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे शहर में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के आयोजन की सिलसिले में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में मोर्चा की एक बैठक हुई। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से बीजेपी के सभी मोर्चा को साथ लेकर इंद्रमणि पार्क से रैली निकाली जाएगी।