चूरू: NH-52 पर सिरसला गांव के पास ट्रक की टक्कर से 2 युवक हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 11, 2024 चूरू के एनएच-52 गांव सिरसला के पास ट्रक ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। जिनको निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।