माधौगढ़: गोहनी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर अपनी बुआ के घर गया, नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोहनी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर अपनी बुआ के घर इटावा गया था,क्वारी नदी में नहाते समय उसी में डूब गया,जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई,मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,मिली जानकारी के अनुसार दिन गुरुवार समय 5:20 मिनट पर शव घर गोहनी आया जहां गांव में सन्नाटा पसर गया और कोहराम मचा गया।किशोर अपनी बुआ के घर गया था और नदी में डूब गया।