सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस को तहरीर देते हुए नरवीर सिंह पुत्र बालिस्टर सिंह ने बताया कि वह दूध का काम करते हैं। आरोप है कि वह साइकिल खड़ी करके दूध दे रहा था। इसी दौरान वेदराम, हिरदेश और जुगेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।