सिलाव: पुराने केस में फरार एक अभियुक्त को नालंदा थाना पुलिस ने मुरारपुर मोहल्ला से किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Mar 5, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने पुराने केस में फरार एक अभियुक्त को लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुरारपुर मोहल्ला निवासी विनय प्रसाद का पुत्र पप्पू कुमार है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पप्पू कुमार के विरूद्ध नालंदा थाना में सात वर्ष पूर्व एक केस दर्ज था.