सिलाव: नेहरू युवा केंद्र द्वारा महाबोधि कॉलेज, नालंदा के मैदान में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Silao, Nalanda | Mar 2, 2024 शनिवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा महाबोधि कॉलेज, नालंदा के मैदान में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का उदघाटन नालंदा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नलिन मौर्य एवं ब्रांड एंबेसडर राजा भैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. उन्होंने कहा कि खेल मनोरंजन के साधन के साथ कैरियर का भी साधन बन गया है.