सिलाव: आम आदमी पार्टी की 5 मार्च को नीरपुर गांव में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर की जायेगी चर्चा
Silao, Nalanda | Mar 4, 2024 5 मार्च को नालंदा नगर पंचायत अंतर्गत नीरपुर गांव में आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की जायेगी. पार्टी के जिला प्रवक्ता व अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बैठक में पार्टी को पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर पर विस्तार करने पर भी चर्चा की जायेगी.