गोमिया: गैरवाडीह में SIR कार्य के दौरान बीएलओ की बिगड़ी तबीयत, धमकी का आरोप, बीडीओ ने कहा - दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Gumia, Bokaro | Jul 9, 2026 गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत गैरवाडीह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान गोमिया विधानसभा के भाग संख्या-83 की बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।समय लगभग साढ़े तीन बजे जानकारी के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें धमकाने और मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया।