जलालाबाद: मोहल्ला सदुल्लागंज में पहले घर में घुसकर की मारपीट, बाद में संदूक का ताला तोड़कर माल, जेवर व नगदी की चोरी
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद के मोहल्ला सदुल्लागंज निवासी मुलायम ने आज थाने में गुरुवार दिन के 11:00 बजे बताया कि बीते रविवार को मकान की दीवार उठाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर आरोपी श्री राम पतीराम प्रदीप दीपू सूरज आदि उनके घर में घुस आए और उन्होंने मुझे वह मेरी पत्नी को खींच खींच कर लाठी डंडों से जमकर पीट दिया जिससे पत्नी का हाथ फैक्चर हो गया