रायसिंहनगर मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु प्रशासन व यातायात पुलिस ने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों से सामान निर्धारित सीमा में रखने की अपील की है। सड़क पर सामान या बीच सड़क रेहड़ी पाए जाने पर जब्ती व पुलिस एक्ट की धारा 60 में कार्रवाई होगी। मंगलवार शाम 5:00 बजे इस संबंध में दुकानदारों को सूचना दी गई