रूपवास क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर रोड़ स्थित मठ बदलेश्वर के पास हुए एक सड़क हादसे में 2 जनें घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर हैंड पम्प से टकरा गई। जिससे बाइक सवार 2 जनें घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।