पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बेलोरी स्थित ‘आयशा इंटरप्राइजेज’ प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लगभग ₹40 लाख का हुआ नुकसान
Purnea East, Purnia | Jun 15, 2026
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोरी स्थित ‘आयशा इंटरप्राइजेज’ नामक एक बड़े प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में बीती देर रात अचानक भीषण आग लग गई.आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.वही गोदाम के मालिक मोहम्मद शोएबुर ने सोमवार को दोपहर के लगभग 3 बजे बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हमारे पूरे जीवन की कमाई स्वाहा हो गई.