समस्तीपुर: शंकर चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,शव के साथ NH 122 जाम
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार की सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव के ही शत्रुघ्न मालाकार का पुत्र बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार सोमवार अपनी मौसी के घर विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव जाने के लिए निकला था।