बरियारपुर: अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार कई मामले का हुआनिष्पादन
शनिवार को अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के अगुवाई में आयोजित की गई। अंचल अधिकारी ने बताया कि आज की जनता दरबार में विभिन्न थाने से कई मामले आए जिनका निष्पादन कर दिया गया। मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार तथा अंचल के कर्मी एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे।