सेवराई: गाजीपुर में लटके जर्जर तारों को देख ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भड़के, कहा- कर्मचारी कहां खा गए पैसा
गाजीपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने महड़ौर मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान लटके और खतरनाक विद्युत तारों को देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि कब, कहां,किसकी एक्सीडेंट में मौत हो जाए, कोई नहीं जानता।मौके से ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार को फोन कर कहा,मुझे लगता है आरडीएसएस का सारा पैसा खा।