शिवपुरी नगर: मनियर: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला, सिर में आए 8 टांके
शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र में ममेरी बहन से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले युवक पर गुरुवार रात हमला कर दिया गया। आरोपियों ने घात लगाकर युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मनियर निवासी राज राजावत गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।