परबत्ता: तेमथा करारी पंचायत में छठ घाट के नीचे धंसी जमीन, वायरल वीडियो के बाद 24 घंटे में भराया गया गड्ढा, ग्रामीणों ने सराहा
परबत्ता प्रखंड तेमथा करारी पंचायत के वार्ड संख्या-2 में जिला परिषद मद से करीब 14 लाख 500 रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ीनुमा छठ घाट पहली ही बारिश में चर्चा का विषय बन गया। बारिश के दौरान घाट के नीचे की मिट्टी बह जाने से वहां गड्ढा बन गया, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। सोमवार को देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।