घटना 5 जनवरी 2026 को शाम 5:05 बजे मुरादाबाद में बिलारी थाना क्षेत्र में हुई थी। जमालपुर गांव निवासी नेकपाल पुत्र सोमपाल का मोबाइल (टेक्नो स्पार्क, हल्का नीला) दो अज्ञात व्यक्तियों ने बुलेट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP-38Y 7372) पर सवार होकर झपट्टा मारकर छीन लिया था। नेकपाल ने उसी दिन रात 9:55 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी।