मधुबन अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार प्रसाद द्वारा मधुबन थाना के कांडों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सभी लंबित एवं प्रगति पर चल रहे मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।