इंदौर: मालवा मिल क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में तुकोगंज पुलिस ने आठ लोगों पर दर्ज किया मामला
Indore, Indore | Apr 3, 2024 इंदौर नगर निगम का अमला मालवा मिल चौराहे से जंजीरवाला चौराहे के बीच यातयात को बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाने पहुंचा था, इस दौरान सड़क पर कब्जा करने वाले लोगों के द्वारा निगम के अमले पर हमला कर उनके साथ मारपीट की, जिसमे नगर निगम के दो कर्मचारी घायल हुए हैं, जिसके बाद नगर निगम के द्वारा घटना की शिकायत की है, जिसमे तुकोगंज पुलिस ने आठ पर मामला दर्ज किया है।