रामगढ़: रामगढ़ देवी मंदिर में धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, आरती व कीर्तन का आयोजन
रामगढ में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर रहा। गुरुवार रात 9 बजे श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामगढ बाजार के समीप देवी मंदिर में आयोजित हुआ। इसके लिए देवी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिला-पुरूष बच्चे सभी की भागीदारी रही।