रामपुर: रामपुर में बजरंग दल के नेता का सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल, एसपी ने जांच के आदेश दिए
Rampur, Rampur | Jun 2, 2025 रामपुर में बजरंग दल के नेता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कहा है कि वायरल वीडियो को लेकर हमने जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जैसे ही रिपोर्ट आती है उक्त वायरल वीडियो को लेकर एक्शन लिया जाएगा। यह बात उन्होंने फोन लाइन पर सोमवार की दोपहर 2:00 बजे कही है।