रामपुर: सोमवार को नवाब रेलवे स्टेशन के निकट कब्ज़ा मुक्त हुई जगह का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jun 2, 2025 सोमवार को दोपहर दो बजे के आसपास रामपुर ज़िला अधिकारी जिगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र नवाब रेलवे स्टेशन के निकट पहुँचे और अवैध अतिक्रमण से कब्ज़ा मुक्त हुई जगह का निरीक्षण किया। रेलवे लाइन व स्टेशन की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं यातायात बाधित को देखते हुए अन्य अवैध कब्जे को हटाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।