शेखपुरा: पुलिस ने तीन माह पहले अपहृत छात्रा को मुंबई से बरामद किया, अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार
3 महीने पहले अपहृत छात्रा को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण करता को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर 3 बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए ले जाया गया। स्कूल जाने के दौरान 3 माह पहले छात्र का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।