जमुआ: जमुआ में इको पार्क का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Jamua, Giridih | Apr 17, 2026 जमुआ में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्मित इको पार्क का उद्घाटन शुक्रवार को 3 बजे विधायक मंजू कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इको पार्क क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।