पूरनपुर: गांव मकरन्दपुर में ज़मीन में लगे तूदों को दबंगों द्वारा उखाड़कर ले जाने का आरोप, अधिवक्ता ने SDM से की शिकायत
पूरनपुर अधिवक्ता दामोदर प्रसाद ने शनिवार को बताया कि उनकी भाभी प्रेमा देवी की गांव मकरन्दपुर में स्थित भूमि में पक्के तूदे लगे हुए थे। आरोप है कि सुखदेव सिंह व शकील 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर तूदों को उखाड़ ले गए। विरोध करने पर उक्त लोग महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।