दरअसल घटना पंडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रौहा कॉलेज के पास का है जहां पर शनिवार की शाम करीब 6:00 के आसपास रौहा कॉलेज के पास यात्री बस और बाइक की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई वही इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको उपचार के लिए पंडरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर व्यक्ति का उपचार जारी है