कोंडागांव: ग्राम गम्हरी में बंजारा समाज की बैठक हुई, 9 मई को होने वाले प्रथम महासभा सम्मेलन के संबंध में चर्चा
कोंडागांव के ग्राम गम्हरी के मोतीमडीही पारा में बंजारा समाज की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष सुखिया राम चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें बंजारा समाज की महासभा सम्मेलन आयोजन के संबंध में चर्चा किया गया चर्चा किया गया। आगामी 09 मई दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से बड़ेराजपुर ब्लॉक के गम्हरी टांडा के मोतीमडीही पारा मे आयोजित किया जाना तय हुआ है।