पचपदरा: बालोतरा में आयोजित निःशक्त जन शिविर में 655 जरूरतमंदों को निशुल्क उपकरण किए गए वितरित
श्री चंपालाल भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वाधान में बालोतरा में तीन दिवसीय निशक्तजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में आयोजन के दूसरे दिन तक 655 जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर के दूसरे दिन आध्यात्मिक गुरू मुकेश कुमार सहित वरिष्ठ लोगों ने इस शिविर का अवलोकन किया।