बेहट: दून नेशनल हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
दून नेशनल हाईवे पर स्विफ्ट कार चालक ने अनियंत्रित होकर गणेशपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार कर गिरा दिया, बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदहवास होकर काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसे राहगीरों ने सड़क से उठाकर चिकित्सक के पास इलाज के लिए भेजा है। बाइक सवार घायल युवक गणेशपुर का निवासी बताया जा रहा है।