इंदौर: एरोड्रम इलाके में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला से हुई ₹1.10 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Indore, Indore | Jul 10, 2024 इंदौर के एरोड्रम में इलाके में पूजन सामग्री की दुकान चलाने वाली प्रेमबाई चंदेल नामक महिला के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। जिसमें अपने बेटे का जिद्दी रवैया बदलवाने के लिए महिला तंत्र मत के चक्कर में आई थी। जिसमें आरोपी बाबा ने पहले 7 हजार और फिर माता के खुश ना होने पर कुल 1 लाख 10 हजार की राशि महिला से वसूली और भाग गया।