बहराइच: अमृतपुर पुरैना चौराहे के पास तेंदुए के हमले में बाइक सवार युवक घायल
बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में तेंदुए ने एक बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज के हाथ और गर्दन पर हमला हुआ है और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना अमृतपुर पुरैना चौराहे के पास हुई, जब मनोज बाजार से वापस घर जा रहे थे। बाइक चालक कमलेश कुमार ने बताया कि तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मनोज घायल हो गया है।