बांदीकुई के कुटी में 201 कलशों की कलश यात्रा सोमवार सुबह 11:00 निकाली गई। इस दौरान पौषबड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। पौषबड़ा कमेटी के संयोजक प्रदीप नागर ने बताया-महिलाओं द्वारा यह कलश यात्रा कुटी शिव मंदिर से ऐकान्तेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के समापन के बाद सभी आमजन को पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। 51 किलो की फूलमाला से स्वागत