खगड़िया: खगड़िया शहर में दैनिक जागरण के जागरूकता कार्यक्रम में समृद्धि, स्वास्थ्य, शिक्षा व नशामुक्ति का संदेश दिया गया
समाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दैनिक जागरण द्वारा सोमवार को खगड़िया शहर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक बबलु मंडल, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव समेत कई समाजसेवियों ने अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाई