पौड़ी: आकाशवाणी केंद्र पौड़ी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, लगभग तीन दशक पुराने उपकरणों पर चल रहा केंद्र
Pauri, Garhwal | Sep 17, 2025 गढ़वाल मंडल का पहला आकाशवाणी केंद्र साल 1996 में पौड़ी में खुला था। एक ओर जहां आधुनिकता की और बढ़ रही नई संचार क्रांति का युग चल रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग देश दुनिया के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं लगभग तीन दशक पूरे करने जा रहे केंद्र में जो उपकरण लगे थे उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।