बुरहानपुर जिला अस्पताल में हुई मारपीट की घटना के बाद बुधवार को अस्पताल प्रबंधन ने सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सहायक कर्मचारी की एक आपातकाल बैठक बुलाई ।उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सभी लोग अलर्ट रहे। अगर कोई बाहरी व्यक्ति रात्रि के समय दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दे।