शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान और एसपी एनपी सिंह ने जनपद मुजफ्फरनगर स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान सुरक्षा कारणों से बंदियो के बैरक में संदिग्ध वस्तुओं आदि की चेकिंग की गई, इसके अलावा कारागार में बंदियों के लिए उपस्थित व्यवस्थाओं की जांच करते हुए अफसरों को आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किए।