शाजापुर: शाजापुर में 1000 दिन की अखंड योग साधना पूर्ण, विधायक अरुण भीमावद ने कहा- योग तन, मन और जीवन को संवारता है
शाजापुर की नई नगर पालिका परिषद में संचालित नियमित एवं अखंड योग कक्षा के 1000 दिवस पूर्ण होने पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद योग में शामिल विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने लगातार 1000 दिनों तक बिना रुके संचालित योग कक्षा को प्रेरणादायी उपलब्धि बताया और बधाई ड़ी