पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में सांप के डसने से 4 साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Purnea East, Purnia | Apr 26, 2026
पूर्णिया में सांप के डसने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार बच्चा घर में खेल रहा था। परिजन खेत में काम करने गए थे। खेत से परिजन लौटे तो बच्चे ने उन्हें बताया कि मुझे सांप ने डस लिया है। इलाज में देरी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि परिजन बच्चे को GMCH ले गए थे, पर उसकी जान नहीं बची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।