अनूपपुर: सरकारी स्कूलों में बदहाल शौचालय, पानी का संकट
1091 में से 392 की ही मरम्मत, छात्र-छात्राएं परेशान
अनूपपुर जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालयों की बदहाल स्थिति और पेयजल की कमी विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। जिले के 1091 विद्यालयों में से अब तक केवल 392 स्कूलों के शौचालयों की मरम्मत हो सकी है, जबकि शेष अब भी जर्जर हैं। कई विद्यालयों में पानी की व्यवस्था नहीं होने से शौचालय उपयोग के योग्य नहीं हैं। इससे स्वच्छता, स्वास्थ्य और विशेषकर छात्राओं