#JhansiPolice
दिनांक 11 जून 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध प्रताड़ना एवं उत्पीड़न संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि महिला एवं उसके पति का लगभग 20 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था तथा दोनों की तीन संतानें हैं। वर्तमान में दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद एवं न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण भी चल रहे हैं। महिला द्वारा वर्तमान में दी गई तहरीर के आधार पर महिला थाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में @SPCityJhansi की बाइट।
Jhansi, Uttar Pradesh | Jun 11, 2026