झालावाड़ के डग कस्बे में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण बीमारी बताकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर बुधवार सुबह 11:00 बजे शवअंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।