झालरापाटन: NH 52 पर ढाबा के पास पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल
ढाबा देह पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। खीमच का रहने वाला पदम सिंह हिरया खेड़ी खनन क्षेत्र में रात्रि कालीन ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहा था, लेकिन बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया।