शनिवार को दोपहर तीन बजे विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 'व्यापारी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापार वृद्धि हेतु सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता