टीकमगढ़: कुंडेश्वर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया
टीकमगढ़ जिले की कुंडेश्वर के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम रविंद्र बताया गया है जो जरूआ गांव का निवासी है। बताया गया कि व्यक्ति बाइक से महरौनी से अपने घर आ रहा था रास्ते में कुंडेश्वर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।