मुरादाबाद: एआईएमआईएम मुरादाबाद ने मोब लिंचिंग,बुलडोज़र निति, कोल्हापुर में मस्जिद पर हमले के ख़िलाफ़, ज़िला कलेक्टर पर धरना दिया
महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट ने कहा कि, मोदी जी ने कहा था 2022 तक हर भारतीये को पक्का मकान दिया जाएगा,लेकिन बुलडोज़र नीति के तहत ग़रीबो-मुसलमानों के मकान अतिक्रमण के नाम पर और नदी के सौंदर्यीकरण के नाम पर घर तोड़े जा रहे है। मुसलमानों को मोब लिंचिंग करके मारा जा रहा है और आरोपियों को बचाया जा रहा है। राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोपा है।