मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में टाइटस स्कूल की लीज़ कैंसिल करने के बाद नगर निगम की टीम ने स्कूल को किया सील
थाना सिविल लाइन के पुलिस लाइन के सामने टाईटस स्कूल की लीज प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में, लीज को कैंसिल कर दिया था,जिसके बाद नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने वहां पर पहुंचकर अपना कब्जा कर लिया था और बोर्ड लगाया था, इसके बाद आज निगम और तहसील की टीम ने पहुंचकर टाइटल स्कूल पर अपने सील लगाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।