मुरादाबाद: इंपीरियल तिराहे पर एबीवीपी ने टीएमयू कैंपस में हो रही आत्महत्याओ को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
इंपीरियल तिराहे पर एबीवीपी ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर, यूनिवर्सिटी कैंपस में आत्महत्याओ जैसी घट रही घटनाओं को लेकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी,विरोध प्रदर्शन कर टीएमयू प्रबंधन का पुतला दहन किया है। यूनिवर्सिटी के खिलाफ सीबीआई जांच करने की फिर से मांग उठाई है कहां है, जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं होगी, हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा।