धौरहरा: बेलतुआ गांव के 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया, शव हुआ बरामद
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलतुआ गांव के एक बच्चे को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया था। जिसका देर शाम बरामद हो गया है। वहीं मृतक के पिता राम प्रताप ने आज गुरुवार को दोपहर करीब 2बजे बताया है कि 14 जून को उनका 12 वर्षीय पुत्र गांव के बच्चों के साथ गांव के पड़ोस बने नाले के पास शौच के लिए गया था।जहां मगरमच्छ खींच ले गया था।