महसी: सोमवती अमावस्या पर बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका
रामपुर धोबियाहार के महादेवा स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा।